बिहार

MADHUBANI शहर के चारों ओर बनेगा प्रवेश स्वागत द्वार, मेयर ने कहा- शहर में बस स्टैंड का जल्द होगा निर्माण

मधुबनी- 29 दिसंबर। शहर में चारों ओर नगर निगम प्रवेश स्वागत द्वार बनाएगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। नगर निगम का स्वागत द्वार बसुआरा,निधि चौक,जीवछ चौक,लहरियागंज के पास बनाया जायेगा। नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने बताया कि मधुबनी शहर के चारो ओर निगम के द्वारा स्वागत द्वार बनाया जायेगा। नव वर्ष के बाद इस योजना पर कार्य किया जायेगा। उन्होने बताया कि वार्ड संख्या-01 से 45 में मुख्य रूप से कचरा पर ज्यादा कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को साफ रखना हम लोगों की पहली प्राथमिकता है। कचरा से वाली बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। जिसको ध्यान में रखते हुए नव वर्ष में कचड़ों को लेकर पुखता इंतेजाम किया जाएगा। नगर में जगह-जगह कचरा पेटी रखा जाएगा। तथा नया डंपिंग स्थल भी खोज किया जा रहा है, ताकि कचरा निष्तारण किया जा सके। नगर आयुक्त ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में पार्किंग का घोर अभाव है। जगह नहीं मिल पाने को लेकर पार्किंग का अभी तक निर्माण नहीं किया जा सका। जल्द ही इस समस्यां को लेकर कार्य किया जायेगा। इधर मेयर अरुण राय ने बताया कि नगर क्षेत्र में होने वाले सभी कार्यों का नववर्ष के बाद युद्ध स्तर शुरू कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि बस स्टैंड का निर्माण होना है, उम्मीद है कि नया साल के बाद हो जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button