क्राइम

गुजरात में 24 घंटे में हार्ट अटैक से 9 की मौत, तीन युवक व किशोरी को गरबा खेलने के दौरान आया हार्ट

अहमदाबाद- 21 अक्टूबर। राज्य में गरबा खेलैयों पर हार्ट अटैक का ग्रहण मंडरा रहा है। पिछले 24 घंटे में जहां 3 खेलैयों की हार्ट अटैक से मौत हो गई, वहीं राज्य भर में कुल 9 लोग की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।

अहमदाबाद में 24 वर्षीय युवक गरबा खेलने गया था। गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कपडवंज में 17 वर्षीय नाबालिग की गरबा खेलने के दौरान मौत हो गई। वडोदरा में 13 वर्षीय किशोर की गरबा खेलने के दौरान हृदयगति बंद हो जाने से मौत हो गई।

जबकि वडोदरा की एक सोसायटी में गरबा खेल रहे 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। राजकोट में भी 2 लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक बना। इसमें एक राजकोट मध्यस्थ जेल में ड्यूटी के दौरान सवाई सिंह सोढ़ा नामक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, रैया रोड पर रहने वाले बिल्डर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। द्वारका में 2 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। नवरात्रि के माहौल के बीच हार्ट अटैक से 9 लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है।

वडोदरा में 13 वर्षीय किशोर की हार्टअटैक से मौत

वडोदरा के डभोई की आयुष सोसायटी में रहने वाले 13 साल के वैभव सोनी उलटी होने के बाद हार्ट फेल हो गया। मृतक किशोर कक्षा 6वीं का छात्र था। वडोदरा के ही मांजलपुर के सोमनाथनगर में रहने वाले 35 वर्षीय जगदीश पवार रिक्शा चालक था। शुक्रवार शाम को वह रिक्शा लेकर निकला था। रास्ते में अचानक बेसुध होकर गिर गया। इलाज के लिए समीप के हॉस्पिटल ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। अहमदाबाद के नारोल में 28 वर्षीय रवि पंचाल निजी कंपनी में नौकरी करता था। रवि के परिवार में केवल उनकी मां है। शुक्रवार रात वह गरबा खेलने गया था, लेकिन वहां से लौटा नहीं। उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसे कोई बीमारी नहीं थी। खेड़ा जिले के कपडवंज की सामाजिक कार्यकर्ता रिपल शाह का 17 साल का पुत्र वीर शुक्रवार रात गरबा खेल रहा था, इसी दौरान वह गिर गया। बाद में उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में उसकी भी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। मृतक कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रहा था। वडोदरा शहर के ही हरणी क्षेत्र के वुडा मकान में रहने वाले 55 वर्षीय शंकर राणा शुक्रवार रात सोसायटी के नवरात्र महोत्सव में गरबा खेल रहे थे। इसी दौरान सीने में दर्द के बाद गिर पड़े। शंकर भाई को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा राजकोट में 24 घंटे में दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत होने की खबर है। शहर के रैया रोड के अमृता पार्क सोसायटी में रहने वाले जयेश झालावडिया (44) को उनके घर पर ही शनिवार सुबह 7 बजे हार्ट अटैक आया। बेहोशी की अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button