
ADJ झंझारपुर मामले में पुलिस एसोसिएशन ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की
मधुबनी-19 नवंबर। झंझारपुर कोर्ट के एडीजे अविनाश कुमार मामले को लेकर पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन ने एडीजे के खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया। तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग किया। शुक्रवार को नगर थाना परिसर में रंजीत कुमार निराला के अध्यक्षता में जिलाभर के थानाध्यक्षकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कहा गया कि एडीजे के साथ मारपीट मामले के आरोप में घायल घोघरडीहा थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण एवं एएसआई अभिमन्यु शर्मा डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपाल कृष्ण की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही उन पर लगे आरोपों पर जिला पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही एडीजे अविनाश कुमार पर आरोप लगाया कि वे जहां कहीं भी रहे हैं, उनका कार्यकाल विवादित रहा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वही पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने भी इस मामले की निंदा करते हुए पुरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया। बैठक में नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार,पंडौल थानाध्यक्ष शंकर शरण दास,अरेर थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद,बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,कलुआही थानाध्यक्ष राज कुमार मंडल, एससीएसटी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार,राजनगर थानाध्यक्ष अमृत कुमार,भैरवस्थान थानाध्यक्ष अंबुज कुमार,औंसी ओपीध्यक्ष हरिद्वार शर्मा,बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार,सब इंस्पेक्टर चंद्रकेतु,पुरुषोत्तम देव,महेंद्र राय,अमृत लाल बर्मन सहित कई सब इंस्पेक्टर व विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।



