
पुत्र को परीक्षा दिलाने मधुबनी आ रहे पिता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
मधुबनी- 17 नवंबर। नगर थाना क्षेत्र के संतु नगर के निकट पिता पुत्र एक बाइक पर सवार थे। इसी क्रम में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार अपनी बाईक से गिर गए। जिसमें पिता भरत ठाकुर की सदर अस्पताल ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो हुई। जबकि पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मृतक देवधा थाना क्षेत्र का निवासी है। इधर स्थानीय लोगों ने ट्रेक्टर चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने पकड़े गए चालक सीमा निवासी लक्ष्मी पासवान को नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नगर थाना के एएसआई राज केसर सिंह द्वारा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतक का पुत्र धीरज कुमार उर्फ राजू कुमार ने बताया कि मैं परीक्षा देने अपने पिता के साथ मधुबनी की ओर आ रहा था। जबकि ईट से लदा ट्रैक्टर मधुबनी के तरफ से रहिका की से आ रही थी। जो अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनके पति की मौत हो गई। वहीं बेटे गंभीर हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है



