ताज़ा ख़बरें

स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर विधायक व एचएम के बीच संग्राम, MLA ने कहा- उच्चस्तरीय जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रशासन करें

मधुबनी- 19 अगस्त। खुटौना प्लस टू उच्च विधालय में 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्सव के दौरान अराजकता के माहौल की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन डीएम के द्वारा किया गया है। टीम स्थलीय जांच भी शुरू कर दिया है। शनिवार को अपने आवास पर संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए विधानसभा याचिका समिति के अध्यक्ष सह लौकही विधायक भरत भूषण मंडल ने उक्त बाते कही। उन्होंने बताया कि विधायक होने के नाते वे इस विद्यालय के समिति के अध्यक्ष हैं और यह विद्यालय मुख्यालय में स्थित है। इसकारण वे इस विद्यालय पर झंडोत्तोलन के लिए 15 अगस्त को निर्धारित समय पर पहुंचे। इसकी जानकारी पूर्व में ही एचएम व सभी संबंधित को दिया गया था। वे वहां पर पहुंचकर झंडोत्तोलन किया। इस दौरान प्रखंड व अंचल के सभी अधिकारी, कर्मी व थानाध्यक्ष भी मौजूद थे। उनके द्वारा झंडोत्तोलन करने के बाद वहां पर मौजूद असमाजिक तत्वों ने हंगामा किया। कुछ लोगों के साथ धक्कामुक्की किया। अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश की गयी। राष्ट्रीय पर्व के दौरान संवैधानिक संकट पैदा करने की साजिश की गयी। इस दौरान एचएम एवं कुछ शिक्षकों के व्यवहार को भी इन्होंने अवांछित बताते हुए कहा कि न्याय संगत स्थिति नहीं देख, उन्होंने थानाध्यक्ष को हस्तक्षेप करने को कहा। कुछ विलंब से ही सही थानाध्यक्ष के द्वारा कदम उठाया गया। तथा असमाजिक तत्वों को वहां से हटाया गया। इसके लिए एफआईआर के लिए आवेदन भी दिया गया है। इसकी जानकारी डीएम को दी गयी है। जिसके आलोक में फुलपरास एसडीएम एवं एसडीपीओ को जांच के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का प्रशासन से कहा गया है। ताकि भविष्य में राष्ट्रीय पर्व जैसे मौके पर इस तरह संवैधानिक संकट पैदा की कोशिश नहीं कर पाये। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष वीर बहादूर राय एवं अमन कुमार उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button