
MADHUBANI:- प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने खुद को किया आग के हवाले, नाजुक हालत में सदर अस्पताल रेफर
मधुबनी- 21 फरवरी। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मढिया गाँव के एक लड़की ने अपने प्रेमी को पाने के लिए खौफनाक कदम उठा लिया है। प्रेमी के पाने के लिए शरीर में आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जख्मी अवस्था लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है। दरअसल लड़की प्रेमी कृष्णा यादव ताराटोल बरही निवासी से बेइंतहा प्यार करती थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़का मधुबनी में रहकर पढ़ाई करता था। मढिया गांव में लड़का का मामा का गाँव था। लड़का अपने मामा का गाँव आता रहता था। उसी समय से लड़की अपने प्रेमी से बातचीत किया करती थी। शनिवार को प्रेमिका अपने प्रेमी के पास मधुबनी चली गयी थी। परंतु ये रिश्ता लड़का के परिवार को सही नही लगा। गाँव में इस मामले को लेकर एक पंचायत किया गया। लेकिन लड़की को पंचायत के द्वारा सुनाया गया फरमान सही नही लगा। जिसके बाद लड़की ने खौफनाक कदम उठाकर अपने प्रेमी को पाने के लिए खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गयी। आनन फानन में एम्बुलेंस से लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत देखकर सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया।
इधर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले जाँच की जा रही है।



