बिहार

बिहार में बढ़ते अपराधिक घटनाओं से समाज में दहशत का माहौलः नेता प्रतिपक्ष

मधुबनी- 19 फरवरी। बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराध बढ़ने से समाज में दहशत का माहौल बन गया है। इसी तरह भ्रष्टाचार से प्रदेश त्रस्त हो गया है। उक्त बातें स्थानीय परिसदन में रविवार को प्रेस को संबोधित करते विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कही। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की नीति को जनविरोधी, भ्रष्टाचार व अपराध का पोषक बताते हुए कहा कि प्रदेश से जंगलराज को खत्म करने वाली बिहार की जनता अब फिर से राज्य में गुंडागर्दी को स्थापित करने वाली हर साजिश को विफल करेगी। कहा शिक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है। इंजीनियरिंग का परिणाम आया है। अधिकतर छात्र फेल कर गये हैं। अब तो अधिकरत सीट खाली रह जा रहे हैं। क्योंकि पढ़ाने वाले इन संस्थानों में कोइ है नहीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया है और जनता इसे हर हाल में स्थापित करेगी। इन्होंने दारू और बालू के माफियाओं के बोलबाला होने का आरोप लगाया। जिले के विभिन्न हिस्से में हुई आपराधिक वारदात का उल्लेख करते हुए कहा कि नौजवानों को शिक्षा की बजाए एक बार फिर से हथियार थमाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर विधायक हरिभूषण ठाकुर बचैल, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा, झंझारपुर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव, पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, देवेन्द्र यादव, रणधीर ठाकुर, किरण झा, सुबोध चोधरी, संजय पांडेय, मनोज चोधरी, रंधीर खन्ना, मनोज कुमार मुन्ना सहित कई भाजना नेता एवं कार्यकर्तामौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button