बिहार

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने सराहा

पटना- 05 जनवरी। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा पर विपक्ष की बयानबाजी पर कहा कि विपक्ष तो हर बात पर सवाल उठाएगा ही। बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेवारी है वे जनता की समस्याओं का निराकरण करें। सहनी कार्यकर्त्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए ही यात्रा पर गए हैं और निश्चित रूप से उनका समाधान होगा। विपक्ष ऐन-केन प्रकारेण सत्ता में आने के लिए बेचैन और परेशान है। उनके इस प्रयत्न में जो बाधा और व्यवधान है उसके किसी भी काम को वो अच्छा कैसे कहेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर मदन सहनी ने कहा कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी नफरत फैला रही है। इस दृष्टिकोण से यह स्वागत योग्य यात्रा है और इसमें सभी जन समुदायों का सहयोग करना चाहिए।

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ जनता को ठगने का काम करते हैं और पूरे देश में जातीय और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के एजेंडे में लगाए हुए हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री का विश्वास जनता के लिए काम करने और उनकी समस्याओं के समाधान पर रहता है। इस बार की मुख्यमंत्री की यात्रा का उद्देश्य उसके नाम से ही स्पष्ट है। यात्रा के दौरान जनता की समस्याओं को समझने और उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button