ताज़ा ख़बरें

ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट के ऊपर हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, 4 की मौत

कैनबरा- 02 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट पर दो हेलीकॉप्टरों के हवा में टकराने से चार लोगों की मौत हो गयी। घटना में नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गयी है। टकराने के वक्त एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था और दूसरा उतर रहा था।

क्वींसलैंड के पुलिस निरीक्षक गैरी वॉरेल के अनुसार ब्रिस्बेन के दक्षिणी भाग पर स्थित समुद्र तट के ऊपर हवा में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। दोनों हेलीकॉप्टर गोल्ड कोस्ट के मुख्य बीच के ऊपर से गुजर रहे थे, इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। हादसे के समय समुद्र तट पर भारी भीड़ थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक गोल्ड कोस्ट पर छुट्टियों के दौरान काफी भीड़ रहती है। अधिकारियों के मुताबिक समुद्र तट पर घटना होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। बचाव दल व चिकित्सक किसी तरह वहां पहुंच सके।

क्वींसलैंड एंबुलेंस सर्विस के मुताबिक दोनों हेलीकॉप्टरों में 13 लोग सवार थे। शेष नौ लोग जख्मी अवस्था में अस्पताल ले जाए गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों के चेहरे पर कांच के टुकड़े भी घुस गए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेत की एक पट्टी पर मलबा पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें जमीन पर कर्मचारी और आसपास के पानी में कई जहाज हैं।

अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाना जल्दबाजी होगी, किन्तु शुरुआती पूछताछ से पता चलता है कि टकराने के वक्त एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था और दूसरा उतर रहा था। एक हेलीकॉप्टर की विंडस्क्रीन हटा दी गई है और यह द्वीप पर सुरक्षित रूप से उतरा है। दूसरा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर उल्टा हो गया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button