
ताज़ा ख़बरें
KOLKATA:- नंदीग्राम सहकारी चुनाव में भी भिड़े तृणमूल भाजपा कार्यकर्ता, कई घायल
कोलकाता- 23 दिसंबर। पश्चिम बंगाल में कोई भी राजनीतिक चुनाव बगैर हिंसा संपन्न होता नहीं दिख रहा। अब नंदीग्राम में शुक्रवार को हुए सहकारी चुनाव में भी भाजपा और तृणमूल के समर्थकों के बीच हिंसक टकराव हुआ है। इसमें कई लोग घायल हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही तृणमूल कार्यकर्ताओं की पिटाई की है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में वेतुरिया सहकारी कृषि विकास प्रबंधन समिति के तहत सहकारी समिति के लिए मतदान हो रहा है। कुल 12 सीटें हैं। इसी के मतदान के दौरान यह झड़प हुई है। उल्लेखनीय है कि 2021 के बहुचर्चित विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव में हराया था।



