
बिहार
BIHAR:- राघोपुर-दियारा की घटना पीड़ादायक, NMCH में घायलों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, बेहतर इलाज के निर्देश
पटना- 14 अक्टूबर। राघोपुर-दियारा की घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने NMCH, पटना पहुंचकर इलाजरत घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल के चिकित्सकों से मिलकर इलाज प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज और निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूँ। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
गौरतलब है कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में हुई घटना के बाद कई घायल NMCH में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।



