भारत

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 पार

नई दिल्ली- 19 दिसंबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हवा का स्तर बेहद खराब श्रेणी पर पहुंच गया। सोमवार की सुबह राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का औसत स्तर 315 पार दर्ज किया गया। सुबह कोहरे के साथ हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा।

कुछ दिनों से दिल्ली के एक्यूआई में सुधार के साथ हवा का स्तर सामान्य था। मगर तापमान गिरने के साथ 21 दिसंबर तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। इसके साथ ही पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले छह दिन हवा की गुणवत्ता काफी हद तक खराब श्रेणी में रह सकती है।

उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर 0-50 तक बेहतर माना जाता है। 51-100 तक संतोषजनक, 101-200 तक सामान्य, 201-300 तक खराब, 301-400 तक बेहद खराब और 400 से पार बेहद गंभीर माना जाता है। वहीं, हवा में पीएम10 का स्तर 100 और पीएम2.5 60 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button