
मधुबनी। रहिका थाना क्षेत्र के मिठौली चैक पर एक युवक पर स्थानीय युवक के द्वारा जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार राकेश सिंह के पुत्र 17 वर्षीय सुमित सिंह चैक से घर की ओर जा रहे था। इसी बीच अचानक स्थानीय अशोक पासवान के द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुमित के हाथ का कुल्हे गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। जिसे स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां गंभीर हालत बनी हुई है। इधर अपराधी की गिरफ्तार को लेकर मधूबनी मिठौली मुख्यमार्ग को आक्रोशितों ने जाम कर दिया है। रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने घटना को पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक पर हमला हुई है। हमला के कारणों का जांच कर रही है। वहीं हमलावर को गिरफ्तार करने को ले छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जाम को तत्काल आक्रोशितों से वार्ता कर हटाया गया है। बहर हाल मिठौली में तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है।



