बिहारभारत

अमित शाह पहुंचे जम्मू-कश्मीर, पुलिस-सेना और सुरक्षा एजेंसियों के साथ की बैठक

श्रीनगर- 23 अक्टूबर। शनिवार को यहां पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में शाह ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ी आतंकी घटनाओं और हाल ही में आतंकियों द्वारा अल्पसंख्यकों व बाहरी राज्यों के श्रमिकों की हत्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। चुनिंदा हत्याओं, व आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हैं। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। श्रीनगर पहुंचते ही सबसे पहले अमित शाह आतंकी हमले में मारे गए सीआईडी इंस्पेक्टर परवेज अहमद के निवास स्थान पर गए और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी का पत्र सौंपा। दो मेडिकल कालेजों का नींव पत्थर रखने के साथ प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत जारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वह श्रीनगर से शारजाह के लिए पहली सीधी विमान सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह सुबह से लेकर शाम तक जम्मू में ही रहेंगे। जम्मू के भगवती नगर में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह 25 अक्टूबर की दोपहर बाद श्रीनगर से दिल्ली लौटेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button