
बिहार में 25 नवंबर के बाद गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
पटना- 22 नवंबर। बिहार में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। धूप के कारण तीन में लोगों को राहत मिल रही है लेकिन रात में तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर के बाद दिन के तापमान में भी तेजी के साथ गिरावट देखने को मिलेगी यानी ठंड अपने टॉप गियर की तरफ होगा।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अगले 3 से 4 दिनों में बिहार के अंदर देखने को मिलेगा। ठंडी हवाएं जैसे ही बिहार में एंट्री लेंगी उसके बाद धूप से महसूस होने वाली गर्माहट खत्म होने लगेगी और मौसम सर्द हो जाएगा। इसके साथ ठिठुरन बढ़ जाएगी।
आईएमडी के अनुसार 25 नवंबर के बाद मौसम शुष्क बना रहेगा।10 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिन के तापमान में तकरीबन 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया।



