भारत

शशि थरूर ने मुझे फोन कर दी शुभकामनाएं: खड़गे

नई दिल्ली- 17 अकटूबर। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि शशि थरूर ने उन्हें फोनकर शुभकामनाएं दी हैं।

खड़गे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने भी शशि थरूर को शुभकामनाएं दी हैं। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कराया जा रहा है। हम सभी मिलकर पार्टी और देश को मजबूत करेंगे। वहीं शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगला पार्टी अध्यक्ष कौन होगा यह कांग्रेस मतदाता तय करेंगे। कांग्रेस मतदाता जो भी निर्णय लेंगे उन्हें मंजूर है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान कराए जा रहे हैं। जो कांग्रेसी मतदाता भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उनके लिए वहां भी पोलिंग बूथ बनाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। 18 अक्टूबर तक सभी राज्यों से मतदान पेटी कांग्रेस मुख्यालय लाए जाएंगे। 19 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button