
NWADA:- अस्पताल से पुलिस को चकमा दे कैदी फरार
नवादा- 16 सितम्बर। नवादा सदर अस्पताल से उत्पाद पुलिस को चकमा दे हथकड़ी खोलकर एक कैदी फरार हो गया। जिसके बाद उत्पाद विभाग में हड़कंप मच गया। फरार कैदी का नाम मो राजा बताया जा रहा है जो अस्पताल रोड का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में उत्पाद विभाग की पुलिस ने मिर्जापुर मोहल्ले से उसे गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया।
सिपाही कुलदीप प्रताप ने बताया कि 6 कैदी को दो सिपाही लेकर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाए थे। मेडिकल जांच कराकर बाहर निकल रहे थे, तभी राजा नामक कैदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस कैदी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। अब विभाग के कर्मी चाहे जो कहें, लेकिन हथकड़ी खोलकर भागने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी ऐसी घटना हुई है। कर्मियों की लापरवाही इतनी है कि वह बंदियों को दुकान पर बैठाकर चाय भी पिलाते हैं। अब एक कैदी ने सीधा उत्पाद विभाग के सभी पुलिसकर्मी के सामने ही आंख में धूल झोंक कर हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मी को थोड़ी सी भी भनक नहीं लगी।



