
ताज़ा ख़बरेंबिहार
MADHUBANI:- लक्ष्मीपुर के मोमिनपुर में मकतब के चाहरदीवारी का उद्घाटन
मधुबनी- 13 सितंबर। रहिका प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-02 मोमिनपुर में अवस्थित उर्दू मकतब के नव निर्माण चाहरदीवारी का मंगलवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपिका झा एवं मुखिया अब्दुर रजिक ने संयुक्त तौर पर उद्घाटन किया।

मौके पर बीपीआरओ दिपिका झा ने उद्घाटन के बाद मकतब का भी निरीक्षण किया। तथा बच्चों की पढ़ाई के संबंध में शिक्षकों से जानकारी ली।

वहीं मुखिया अब्दुर रजिक ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए मैं हर समय तत्पर रहता हूं। मेरी कोशिश है कि पंचायत में विकास का कार्य जारी रहे। जिसके मद्देनजर विकसित कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है।
इस अवसर पर उप मुखिया राजेश यादव,वार्ड सदस्य गजाला प्रवीन,शफीकुल्लाह खान,संतोष यादव,कबीर यादव,ललन यादव,जामी खान सहित कई लोग उपस्थित थे।



