
भारत जोड़ो अभियान के समर्थन में मधुबनी में पदयात्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- देश के गंगा यमुनी संस्कृति पर मोदी सरकार से खतरा
मधुबनी-08 सितंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ट नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में जिला कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहर के थानामोर,बाटा चोक,महंथिलाल चोक,नारियल बाजार,शंकर चोक,तिलक चोक, गंगासागर चोक,स्टेशन चोक,हेड पोस्ट ऑफिस होते हुए लगभग 7 किलोमीटर पदयात्रा कर भारत जोड़ो अभियान के समर्थन में जोरदार नारेबाजी किया। साथ समाहरणालय स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर,तिलक चोक स्थित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालगंगाधर तिलक एवं स्टेशन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा ने कहा कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार में देश में व्याप्त विषमता के खिलाफ कन्याकुमारी से काश्मीर तक पदयात्रा कर देश में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द, विविधता में एकता, धर्मनिरपेक्षता एवं देश के एकता और अखंडता के लिए यह भारत जोड़ो पदयात्रा किया जा रहा है, जो 35 सौ 70 किलो मीटर है, जो एक सौ पचास दिनों में संपन्न होगा। आज देश के गंगा यमुनी संस्कृति पर मोदी सरकार ने खतरा पैदा कर दिया है, सभी संवैधानिक पदों का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रो. झा ने कहा मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण आज देश के लोगों को कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं गिरती अर्थव्यवस्था से सामना करना पर रहा है, मोदी सरकार हम दो हमारे दो के लिए ही काम कर रही और अपने पूंजीपति मित्रों को लाभान्वित करने के लिए सभी सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को बेचा जा रहा है। केंद्र सरकार के विभागों में करोड़ों पद खाली रहते हुए नौकरी नही दिया जा रहा है डेढ़ के शिक्षित युवक एवं युवती हतोत्साहित हो रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ों पदयात्रा कर रही। कार्यक्रम में युवा नेता विशाल रंजन झा,ज्योति झा, मनोज मिश्रा, शिवनाथ ठाकुर, उपेंद्र यादव,अखिलेश्वर झा, सुरेन्द्र मिश्र, मो सबीर, मो अब्दुल दयाम हासिम, मीणा देवी कुशवाहा, सुशील झा,सुरेश चंद्र झा, पंकज झा, मो. कमाल अहमद,मुकेश कुमार झा पप्पू,अनिल कुमार अनिल, अनुरंजन सिंह,राजीव शेखर झा, अशोक प्रसाद, बिनय झा,विमल कुमार यादव,श्रीराम मंडल,संजय झा,देव् कुमार झा,मनोहर झा,सियाराम सिंह,मो. इजहारुल हक,अनिल चन्द्र झा आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।



