बिहार

BEGUSARAI:- घर में सोए युवक की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय- 16 अगस्त। बेगूसराय में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। बीते रात की बेखौफ बदमाशों में मंसूरचक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने अपने घर में सोए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा पंचायत-एक के जमालदीपुर गांव की है। मृतक युवक सहदेव महतो का पुत्र रोशन कुमार उर्फ छोटू है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रोशन कुमार रात में अपने पुत्र अंकुश कुमार के साथ घर के अंदर दरवाजे पर सोया हुआ था। तभी देर रात करीब एक बजे लोगों ने गोली की आवाज सुनी, गोली की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सोई रौशन की पत्नी एवं परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो अपराधी फरार हो चुके थे तथा कनपटी में गोली लगा रोशन खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

मृतक की मां वीणा देवी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर रोशन की हत्या किया गया है। मृतक युवक अपने गांव में दुकान चलाता था एवं पिता कोयला खदान में नौकरी करते हैं। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। बताया जा रहा है कि रोशन की दोस्ती गांव के दर्जनों लड़कों के साथ थी, वह अपने घर पर भी दोस्तों के साथ शराब और जुआ खेलता था। जिसको लेकर मां और बड़ा भाई मना भी करता था, लेकिन वह दोस्तों के साथ संलिप्त रहता था। घटना की सूचना मिलते ही मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर सहित पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन एवं अपराधी की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटे हुए हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे तेघड़ा डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि घर में सोए हालत में बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की छानबीन तथा अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है, जल्द ही घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button