
बिहार
MADHUBANI:- सतलकखा के रोजगार सेवक रामानंद का निधन,रहिका में शोक की लहर
मधुबनी- 27 जून। रहिका प्रखंड क्षेत्र के सतलकखा पंचायत के रोजगार सेवक पद पर कार्यरत रामानंद झा का निधन 26 जून रविवार को ब्रेन हेमरेज होने से हो गया। वे खजौली प्रखंड क्षेत्र के मकुनमा महराजपुर निवासी थे।
उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही रहिका प्रखंड मनरेगा कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों में गम की लहर दौड़ गई। स्व: रामानंद झा काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वे अपने पिछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।
शोक प्रकट करने वालों में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार,मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार,कनीय अभियंता तावीज मुजम्मील,पंचायत तकनीकी सहायक आलोक कुमार लाभ,सतलकखा मुखिया मिथिलेश झा,ईजरा के पंचायत रोजगार सेवक बिनोद कुमार,गोपाल कुमार आदि शामिल हैं।



