
बिहार
परिहार विधानसभा के सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए प्रभारी बने अमानुल्लाह
मधुबनी- 26 जून। केन्द्र सरकार के सेना भर्ती योजना अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस 27 जून को बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह करेंगी। जिसको लेकर कांग्रेस राज्य कमिटी ने सभी विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नियूक्त किया है। सीतामढ़ी जिले के परिहार विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. अमानुल्लाह खान को पार्टी राज्य कमिटी ने प्रभारी बनाया है। इधर मधुबनी निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. अमानुल्लाह खान कहा है कि पार्टी के निर्देश का पालन करते हुए हम परिहार विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए है।



