भारत

कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ उठाएगी आवाज : प्रियंका

नई दिल्ली- 17 जून। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। प्रियंका ने शुक्रवार को ट्वीट कर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भाई के घर पर सीबीआई के छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के बदले की भावना से की गई कार्रवाई की वह निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक राज्य के चुने हुए मुख्यमंत्री को अपनी बात कहने व सच्चाई के साथ खड़े होने का पूरा हक है। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ आवाज उठाएगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के फार्म हाउस और दूसरे ठिकानों पर आज सीबीआई ने छापेमारी की है। सीबीआई की इस कार्रवाई पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उनके भाई किसी तरह से राजनीति में शामिल नहीं हैं। उनका कोई कसूर नहीं है फिर भी सरकार उन्हें परेशान कर रही है। गहलोत ने कहा कि उनके भाई 40-45 साल से अपना व्यापार करते हैं। उनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के साथ खड़े होने के कारण उनके परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button