बिहार

MADHUBANI:- नौकरी दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

मधुबनी-02 जून। मधुबनी में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। जिसका खुलासा सदर एसडीएम आष्वनी कुमार ने किया है। नगर थाना क्षेत्र के निधि चोक स्थित एक निजी भवन में काफी भीड़ लगी थी। इसी दौरान प्रशासन को सूचना मिली कि नौकरी देने के नाम पर सैकड़ों युवा को बुलाया गया है। जिला कॉर्डिनेटर ने प्रखंड एवं पंचायत कॉर्डिनेटर पद पर बहाली के लिए बेरोजगारों को 3450 रुपया देने के लिए कहा गया है। साथ ही कहा जो पैसा नहीं देंगे उनका चयन नही होगा। साक्षात्कार के लिए पहुंचे युवाओं ने पत्रकारों को सुचना दी। पत्रकारों ने मामला संदिग्ध देखते हुए सदर एसडीओ को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में एसडीएम को मामला फर्जी जैसा लगा। एसडीएम ने साक्षात्कार लेने पहुंचे एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करने का आदेष नगर थाना पुलिस को दिया। नगर थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ एक कार को भी जब्त किया है। अभ्यर्थियों ने बताया कि नियुक्ति पत्र लेने के लिए बुलाया गया था। परंतू पहुंचने पर 3450 रुपया का डिमांड किया गया। वहीं कोर्डिनेटर ने बताया कि रुपया इंसोरेंस के लिए लिया जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी की सूचना मिली थी। सूचना की जांच किया गया, जिसमें पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button