
BIHAR:- दो आईपीएस का तबादला, दो डीआईजी को अतिरिक्त प्रभार
पटना- 31 मई। बिहार सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला करने के साथ ही दो डीआईजी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना मंगलवार को जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2005 बैच के पुलिस अधिकारी क्षत्रनील सिंह मुजफ्फरपुर से डिहरी ऑन सोन शाहाबाद क्षेत्र में पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, 2005 बैच के पी. कनन उप महानिरीक्षक निगरानी पटना से सारण क्षेत्र के डीआईजी बनाए गये हैं।
इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी तिरहुत जोन के पुलिस महानिरीक्षक पंकज कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (उत्तरी मंडल) मुजफ्फरपुर के महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसी तरह 2006 बैच की पटना अपर अनुसंधान विभाग की पुलिस उप महानिरीक्षक गरिमा मलिक को पुलिस उप महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (केंद्रीय मंडल पटना) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



