ताज़ा ख़बरें

सऊदी अरब में पहली बार सिर्फ महिलाओं ने उड़ाया विमान

दुबई- 24 मई। सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार एक पूर्ण विमान का संचालन महिलाओं द्वारा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब में सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित विमान ने पिछले हफ्ते उड़ान भरी थी। इसके साथ ही देश की इकलौती ऐसी फ्लाइट बन गई, जिसमें क्रू की सभी सदस्य महिलाएं थीं।

बता दें कि यह एक छोटी घरेलू उड़ान थी जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई। सऊदी अरब की फ्लाईअडील एयरलाइंस की यह बजट फ्लाइट थी। ए-320 विमान की उड़ान संख्या 117 ने रियाद से उड़ान भरकर जेद्दा तक का हवाई सफर तय किया था।

एयरलाइन के प्रवक्ता इमाद इस्कंदरानी ने बताया कि सात सदस्यीय चालक दल में सभी महिलाएं थीं और अधिकांश सऊदी नागरिक थीं। इनमें से यारा जान सऊदी अरब की सबसे युवा महिला पायलट हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों में सऊदी अरब ने महिलाओं को आजादी देना शुरू किया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 के अंत में सरकारी कर्मचारियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 33 फीसदी हो गई है।

इससे पहले सऊदी अरब के शासक क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने महिलाओं के ड्राइविंग पर दशकों से चले आ रहे प्रतिबंध को हटाने और तथाकथित ‘संरक्षता’ नियमों को आसान बनाने समेत कई सुधार किए हैं।

सऊदी अधिकारी विमानन क्षेत्र का तेजी से विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं जो राज्य को वैश्विक यात्रा केंद्र में बदल देगा। अधिकारियों के अनुसार सऊदी का लक्ष्य साल 2030 के अंत तक वार्षिक यातायात को तिगुना करना है। इस टारगेट को पूरा करने के लिए 2030 तक सऊदी को 100 बिलियन डॉलर का निवेश करना, एक नया ‘मेगा हवाई अड्डा शामिल करना, रियाद में एक नया ‘मेगा हवाई अड्डा’ बनाना शामिल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button