
ताज़ा ख़बरें
बिजली व्यवस्था पर अब जली उप्र सरकार की बत्ती: अखिलेश
लखनऊ- 04 मई। योगी सरकार बिजली विभाग में सुधार लाने की हर कवायद कर रही है। वहीं,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार बिजली विभाग में सुधार करने की बात पर ट्वीट कर तंज कसा।
अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच साल सरकार चलाने के बाद अब सरकार के दिमाग की बत्ती जली कि बिजली विभाग में व्यापक सुधार की जरूरत है। बिजली विभाग के निजीकरण पर उतारू सरकार यह बताए कि जब उनके हाथ में नियंत्रण ही नहीं होगा तो सुधार लागू कैसे होंगे। भ्रष्टाचार से साठगांठ का अंत ही हर सुधार का मूल है।



