क्राइम

BIHAR:- बेखौफ अपराधियों ने पुलिस कर्मी की पत्नी को घर में घुसकर मारी गोली

बेगूसराय- 03 मई। बेगूसराय में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। सोमवार की देर रात भी बेखौफ अपराधियों ने थाना पुलिस गाड़ी के प्राइवेट चालक की पत्नी को गोली मार दिया। घटना शाम्हो थाना क्षेत्र के सरलाही गांव की है, घायल महिला अशोक झा की पत्नी शांति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शांति देवी रोज की तरह अपने घर में सोई हुई थी, जबकि उसका पुत्र शादी समारोह में गया था। इसी दौरान देर रात बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो गोली शांति देवी को लग गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर जब आसपड़ोस के लोग दौड़े तो अपराधी फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से घायल महिला को सूर्यगढ़ा पीएचसी ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन पेट सहित दो जगहों पर गोली लगने से स्थित गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शाम्हो थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, परिजन घायल महिला के साथ पटना चले गए हैं, जल्द ही घटना का उद्भेदन कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गंगा नदी के दक्षिणी पार बसा शाम्हो भौगोलिक और आपराधिक रूप से काफी संवेदनशील है, जिसके कारण लंबे समय से शाम्हो में दिन-रात कभी भी बंदूक गर्जना आम बात है। चारों तरफ से नदियों से घिरे रहने तथा गंगा के पार बसे होने के कारण शाम्हो थाना को छोड़कर बेगूसराय जिला की पुलिस को पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण तीन पंचायत वाले शाम्हो प्रखंड-सह-दियारा इलाके में बराबर आपराधिक वारदात होते रहता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button