
ताज़ा ख़बरें
युवा तिब्बती पीढ़ी का भविष्य अधिक शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण होगा : दलाई लामा
धर्मशाला- 12 अप्रैल। तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने कहा कि “मेरी पीढ़ी ने बहुत सारी समस्याओं का सामना किया है। हालांकि, मुझे आशा है कि युवा तिब्बती पीढ़ी का भविष्य अधिक शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण होगा।’ दलाई लामा ने यह बात अपने आवास पर उपस्थित लोगों के बीच बच्चों के एक समूह को संबोधित करते हुए कही।
तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने इस दौरान युवा पीढ़ी को विश्व के सात अरब मनुष्यों की एकता की अवधारणा के आधार पर एक वास्तविक शांतिपूर्ण दुनिया बनाने की जिम्मेदारी की ओर इशारा किया।
दलाई लामा ने कहा कि ‘आज, ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर मामला है। यह हमें एक मानव समुदाय के रूप में कार्य करने के लिए सचेत कर रहा है।’ उन्होंने भावी पीढ़ी से इस ओर काम करने की सलाह दी।



