क्राइम

BIHAR:- छापामारी कर अवैध हथियार के साथ आठ लुटेरे गिरफ्तार

सहरसा- 12 अप्रैल। गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत संत नगर स्थित रंजीत सिंह के लाॅज के पश्चिम बसबिट्टी से 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 8 अप्रैल को तिरंगा चौक पर गोली मारकर लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल,एक पिस्टल, दो कारतूस एक देशी कट्टा दो कारतूस एवं एक लूटी गई मोबाइल बरामद किया गया।

मंगलवार को आरक्षी अधीक्षक लिपी सिंह ने अपने कार्यालय वेश्म में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजीत सिंह के समीप बसबिट्टी में कुछ अपराध कर्मी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर सत्यापन कर कार्रवाई करते हुए सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार,अविनाश कुमार चंद्र, चंद्रजीत प्रभाकर, गुंडाराम सोए,सदर थाना गार्ड तथा पुलिस कर्मी द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी की। छापामारी के क्रम में अपराधी इधर-उधर भागने लगे पुलिस पदाधिकारियों ने सभी अपराधी को खदेड़ कर गिरफ्तार किया।जिसमें गंगजला निवासी मोहम्मद हैदर,टीपू सुल्तान,सुपौल निवासी ज्योति कुमार,राजकिशोर साह, अजय कुमार,भवेश कुमार, सहरसा के अभिषेक कुमार एवं इस्लामिया चौक निवासी मोहम्मद मासूम को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल सहित एवं मोबाइल सहित अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। जिसकी तलाश बहुत दिनों से पुलिस कर रही थी। सभी अपराधियों की पकड़ से पुलिस को बहुत राहत मिली है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button