बिहार

ट्रक की आमने सामने की टक्कर में चालक सहित 2 की मौत

भागलपुर- 11 अप्रैल। भागलपुर में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सड़क दुर्घटना होती ही रहती है। ताजा मामला भागलपुर जीरो माइल के पास का है। सोमवार तड़के सुबह बाईपास के समीप दो ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रक के सामने वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

घटना में ट्रक चालक सौर बाजार चंदौर सहरसा के रहने वाले रंजीत शर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और सहायक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल को आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया परंतु इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि नवगछिया की ओर से आने वाले ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई थी। जिसके चलते यह घटना हुई।

उल्लेखनीय है कि जिस ट्रक ड्राइवर की घटनास्थल पर मौत हुई वह 7 साल से ट्रक चलाने का काम करता आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजन को मोबाइल के जरिए दे दी गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button