
SBI अधिकारी संघ के 23वें त्रवार्षिक आमसभा में सम्मान समारोह आयोजित
पटना- 10 अप्रैल। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के परिषर में भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, आंचलिक समिति पटना के द्वारा संघ के कार्यकर्तायों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ पटना के 23वें त्रैवार्षिक आम सभा आयोजन के अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि SBI पटना अंचल के DGM रंजन नायक,SBIOA पटना के वर्तमान महासचिव अमरेश विक्रमादित्य, निवर्तमान महासचिव श्री अजित कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अरिजीत बोस,आंचलिक समिति के अध्यक्ष विजय कुमार भारती,सचिव रजनीश श्रीवास्तव व अन्य सदस्यों के गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन हुआ। सभा का आरंभ SBIOA आंचलिक समिति के सचिव रजनीश श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस समारोह में मुख्य आकर्षण, SBIOA के निवर्तमान महासचिव अजित कुमार मिश्रा की विदाई सम्मान एवम वर्तमान महासचिव अमरेश विक्रमादित्य का स्वागत सम्मान,केंद्र में रखकर किया गया। सभी प्रवक्ताओं ने मंच से 26.03.2022 को आयोजित 23वे त्रैवार्षिक आम सभा की अभूतपूर्व सफलता की प्रसंशा की और अजित कुमार मिश्रा के संघ और सदस्यों के प्रति अतुल्य योगदान को सांझा एवम वर्णित किया। अजित कुमार मिश्रा एवं अमरेश विक्रमादित्य ने सदस्यो को संघ और उसकी उपलब्धियों के बारे चर्चा की और सदस्यों को अवगत कराया। इस उपलक्ष्य पर मुम्बई में कैंसर रोगियों के लिए एक गेस्ट हाउस ख़रीद के लिए भी महासचिव ने खुले दिल से योगदान करने के लिए निवेदन किया।



