
बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के तत्वावधान में 17 अप्रैल को टैलेंट सर्च टेस्ट होगी आयोजित,NOU ने दिए सभी अध्ययन केंद्र को आदेश
पटना- 06 अप्रैल। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने बताया कि बिहार मैथेमेटिकल सोसायटी के आग्रह पर एनओयू पत्रांक NOU/R/005 दिनांक 6.4.2022 के आलोक में बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के तत्वावधान में 17 अप्रैल 2022 को आयोजित होने वाली टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स ओलंपियाड कक्षा 6 से 12 एवं टैलेंट नेचर कार्यक्रम तीन स्तर पर प्रथम स्तर कक्षा 6 से 12 द्वितीय स्तर स्नातक एवं स्नातकोत्तर एवं तृतीय स्तर यूपीएससी नेट जेआरएफ आदि की प्रतियोगिता परीक्षा में छात्रों की भागीदारी हेतु सभी प्रधानाचार्य,अध्ययन केंद्र नालंदा खुला विश्वविद्यालय एवं गणित शिक्षकों को आदेश निर्गत किया गया है। डॉ विजय कुमार संयोजक सचिव सचिव बिहार मैथमेटिकल सोसायटी ने बताया कि परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट एव दीर्घ उत्तरीय प्रकार के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदन करने कि अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2022 तक एवं प्रवेश पत्र प्राप्त करने की तिथि 14 अप्रैल 2022 कर दिया गया है। डॉ अमरेश रंजन, प्राध्यापक,गणित विभाग नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने कहा कि आनलाइन आवेदन के लिए वेबसाईट www.bmsbihar.org है। आफलाईन आवेदन वेबसाइट से डाउनलोड कर अमरेश कुमार,नालंदा खुला विश्वविद्यालय बिस्कोमान भवन में अन्यथा परीक्षा नियंत्रक,बिहार मैथमेटिकल सोसायटी,कॉलेज ऑफ कॉमर्स,आर्ट्स एंड साइंस पटना में जमा किया जा सकता है। इस परीक्षा का परिणाम 5 मई 2022 को प्रकाशित किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को मई 2022 के अंतिम सप्ताह में मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा पारितोषिक राशि से सम्मानित किया जाएगा। टीएनपी में सफल प्रतिभागियों को 01 जून से प्रशिक्षण दिया जाएगा



