
MADHUBANI:- 33 महिनों से वेतन नही मिलने भुखमरी के कगार पर शिक्षक,सपरिवार अनशन पर बैठे
मधुबनी- 06 अप्रैल। 33 महिनों से वेतन नही मिलने से भुखमरी के कगार पर आए पंचायत शिक्षक सरदार संजय कुमार सिंह सपरिवार बुधवार को मधुबनी समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अनशन पर बैठे नवसृजित प्राथमिक विद्यालय देवरी कुट्टी प्रखंड बेनीपट्टी में कार्यरत षिक्षक सरदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि नियोजन की वैधता के जांच के नाम पर विगत 33 महिनों से मेरा वेतन भुगतान लंबित है। जिसके संबंध में शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ जिलाधिकारी से कई बार आवेदन देकर गुहार लगा चुके हैं। परंतु मेरी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। वेतन के अभाव में मेरा पूरा परिवार भुखमरी से ग्रस्त हो चुका है। मृत के कगार पर पहुंच चुक गए है। मेरी बीमार बेटी इलाज के अभाव में कभी भी दम तोड़ सकती है। शिक्षक ने बताया कि कहीं से समस्या का निदान नही होने पर सपरिवार अनशन पर बैठने को मजबुर हुए हैं। प्रशासन मेरी समस्या का निदान नही करती है, उस समय तक अनशन जारी रहेगा।



