बिहार

होली में मुकेश सहनी को BJP ने दिया तगड़ा झटका, बोचहा विस से बेबी कुमारी को बनाया प्रत्याशी, VIP ने अमर पासवान को उतारा मैदान में

पटना- 19 मार्च। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा विधानसभा सीट को लेकर काफी दिनों से चल रहा सस्पेंस समाप्त हो गया। पूर्व विधायक बेबी कुमारी को इस सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का पत्ता साफ हो गया। इसके कयास यूपी चुनाव के समय से ही लगाए जा रहे थे। जिसपर अब बीजेपी ने मुहर लगा दी है।

यूपी में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी द्वारा अलग चुनाव लड़ने की हठ का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। मालूम हो कि मुजफ्फरपुर से लोकसभा सांसद अजय निषाद ने मुकेश सहनी को पहले ही इस बात का संकेत दे दिया था कि मुकेश सहनी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

वहीं भाजपा के निर्णय के बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने उसका जवाब देते हुए बोचहा से वीआईपी से विधायक रहे मुसाफिर पासवान के पूत्र अमर पासवान को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर दी। जिसके बाद से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब हर कोई की नजर राजद पर टिक गई है। अब राजद कौन सा सियासत खेल खेलता है!

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button