
बिहार
NOU में होली मिलन समारोह में उड़े गुलाल
पटना- 15 मार्च। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को प्रशासनिक भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम कुलपति प्रोफेसर के सी सिन्हा को पुनः वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा का प्रभार मिलने पर सम्मानित किया गया।
मौके पर कुलसचिव डॉ घनश्याम राय,कुलसचिव(परीक्षा) डॉ नीलम कुमारी, वित्त पदाधिकारी रामशीष प्रसाद,आईटी कोर्डिनेटर डॉ अमरनाथ पांडेय,डॉ किरण पांडेय,डॉ पल्लवी,डॉ मीना कुमारी, डॉ संगीता,शरफराज अहमद,संजय कुमार,मुकेश कुमार,मनोज कुमार,राजकुमार,रवि,विजय सहाय,मो.आफताब,आयुष,गुड्ड कुमार,संतोष कुमार,जीतेश कुमार,बब्न,दिलीप प्रसाद,विनोद कुमार,राकेश रंजन,राजीब दूबे,ज्ञान प्रकाश,बज्जु जमॉ, मो इम्तियाज आदि उपस्थित थे।



