बिहार

पंजाब नेशनल बैंक ने मनाया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

पटना- 15 मार्च। पंजाब नैशनल बैंक अंचल कार्यालय पटना में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। पीएनबी अंचल प्रमुख, पटना श्री पूर्ण चन्द्र बेहरा ने सभी ग्राहकों का स्वागत अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर करते हुए कहा की पीएनबी हमेशा से अपने ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती रही है और हमारा यह मानना है कि एक जागरूक उपभोक्ता संस्था के विकास के लिए अति आवश्यक है।

पीएनबी ने ग्राम संपर्क अभियान के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी बैंकिंग के प्रति जागरूक किया है। साइबर फ्रोड,ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा और उससे जुड़ी सभी समस्याओं के लिए हमारे बैंक में स्पेशल सेल है जो ग्राहक कि शिकायत का त्वरित निदान करती है। डिजिटल बैंकिंग के तहत बैंक के द्वारा लोन प्रोसेसिंग का काम भी सफलता पूर्वक किया जा रहा है जिससे ग्राहकों को पारदर्शी और त्वरित सेवा दी जा रही है। पीएनबी अपनी पारदर्शी नीतियों के लिए ग्राहकों की पहली पसंद है।

मण्डल प्रमुख पटना (उ) अभिजीत सिन्हा ने सभी ग्राहकों का स्वागत किया और बैंक के विभिन्न लाभकारी उत्पादों की जानकारी देते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि बैंक तथा सरकार के द्वारा जारी हर बैंकिंग सुविधा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

मौके पर उप अंचल प्रमुख पी.आर प्रधान, ब्रजेश कुमार सिंह,ध्रुव सिन्हा,कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहें। देवानन्द प्रसाद प्रवीण

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button