ताज़ा ख़बरें

रूसी हमले का 20वां दिन: यूक्रेन पर दागी 900 मिसाइलें

कीव- 15 मार्च। यूक्रेन पर रूसी हमले के 20वें दिन भी स्थितियां सामान्य होती नहीं दिख रही हैं। रूस ने यूक्रेन पर अबतक 900 मिसाइलें दागी हैं। राजधानी कीव सहित यूक्रेन के दो दर्जन से अधिक शहर धू-धू कर जल रहे हैं। दोनों देशों के बीच युद्धविराम की कोशिशें भी रंग लाती नहीं दिख रही हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। यूक्रेनी शहरों पर लगातार बम बरसाये जा रहे हैं। रूस लगातार मिसाइलों से भी हमला कर रहा है। अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि रूस ने यूक्रेन पर 900 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इस कारण अत्यधिक जान-माल के नुकसान और आवासीय एवं प्रशासनिक संपत्तियों को क्षति की बात भी कही गयी है।

मारियूपोल में आम नागरिकों की मौत के अलग-अलग दावों के बीच आधिकारिक बयान सामने आया है। इसमें कहा गया है कि 14 मार्च तक रूसी हमलों में मारियूपोल में 2,357 आम नागरिकों की मौत हो गई। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी जोरदार हमला बोला जा रहा है। यहां सुबह-सुबह कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है। कीव के एक अपार्टमेंट में रूस की ओर से रातभर गोलीबारी की गई। इसके बाद अपार्टमेंट में आग लग गई।

इस बीच रूसी विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि 14 मार्च को यूक्रेन की सेना ने दोनेत्सक इलाके में एक आवासीय परिसर में टोचका-यू मिसाइल से हमला किया। इस हमले में 20 लोगों की मृत्यु हो गई और 28 गंभीर रूप से घायल हो गए। रूसी हमले के बीच यूक्रेन के सामाजिक नीति मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने अब तक 2000 से ज्यादा बच्चों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकाला है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button