
बिहार
MADHUBANI:- नगर निगम के प्रधान लिपिक मौत मामले की फोरेंसिक टीम करेगी जांच, DM ने दिया आदेश
मधुबनी- 15 मार्च। नगर निगम के प्रधान लिपिक अकील अहमद के मौत की जांच फोरेंसिक टीम करेगी। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
नगर निगम के प्रशासक सह जिलाधिकारी अमित कुमार ने नगर निगम के प्रधान लिपिक अकील अहमद के मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जिलाधिकारी ने बताया है कि मौत के पीछे के कारण की व्यापक जांच पड़ताल करायी जाएगी। जिसको लेकर मुजफ्फरपुर से फोरेंसिक जांचकर्ताओं की टीम बुलाई गई है। पूर्ण अनुसंधान के उपरांत ही मौत का कारण साफ हो पाएगा।



