
PATNA:- सरस्वती रेजिडेंसियल स्कूल में वसंतोत्सव का आयोजन
पटना- 13 मार्च। श्रीचंदपुर पटना स्थित सरस्वती रेजिडेन्सियल स्कूल में दो दिवसीय वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 12 मार्च को स्पोर्टस डे एवं 13 मार्च को रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्पोर्टस में बाल वर्ग के बच्चों ने 100 मीटर रेस, म्यूजिकल चेयर,सैक रेस, एवं खो-खो तथा किशोर वर्ग के बच्चों ने बास्केट बॉल, वॉलीवाल, बैडमिंटन,रिले रेस,1000 मीटर रेस आदि प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। मौके पर ड्राइंग कम्पीटिशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग 1 से 8 के बच्चों ने ‘सेव द अर्थ ‘विषय पर एक-से बढ़कर एक कलात्मक चित्रांकन किया।
13 मार्च को संध्या वेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें जा रम पम चंदनिया चमके, होली खेले रघुबीरा अवध में आदि जैसे गीतों से विद्यालय का प्रांगण,उमंग एवं उत्साह के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावको ने भी भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयर मैन श्री सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में अवसाद एवं तनाव दूर होता है तथा उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास तेजी से होता है। जिसका उनके जीवन एवं शैक्षिक गतिविधि के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस वसंतोत्सव पर आयोजित अलग-अलग गतिविधियों में विजयी घोषित छात्रों एवं प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका मनोबल बढाया। कार्यक्रम का संचालन सोनाली सिंह (वर्ग-8),रिया आनंद (वर्ग-6) शांतनु सिंह (वर्ग -5) ने किया। अंत में विद्यालय के मैनेजर श्री निखिल प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई ।



