
शिवम् रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल के बच्चों का टर्म -1 की परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन
पटना-12 मार्च। नालंदा स्थित शिवम् रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई टर्म -1 की परीक्षा में अपना जलवा दिखाया। कुल 78 बच्चे टर्म -1 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे। जिनमें से 5 बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। 14 बच्चों को 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। स्कूल के बाकी बच्चों का भी शानदार प्रदर्शन रहा है।
स्कूल के प्रधानचार्य कुमार आनंद ने बताया कि टर्म-1 की परीक्षा में बच्चों का शानदार प्रदर्शन बच्चों का मनोबल बढ़ाएगा और उन्हें आगामी टर्म -2 की परीक्षा के लिए उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करेगा। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा जिससे शिक्षक,अभिभावक और बच्चे खुश हैं। आगामी टर्म -2 की परीक्षा में भी स्कूल को इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
इनका रहा शानदार प्रदर्शन-
सलोनी कुमारी- 97.2
मंटू कुमार- 94.8
आयुषी राज- 93.6
शिवम् कुमार- 90.8
जिया सिंह- 90.4



