बिहार

MADHUBANI:- बासुकी बिहारी उतरी के मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, डीएमसीएच रेफर

मधुबनी- 11 मार्च। शुक्रवार को मधवापुर थाना क्षेत्र के बासुकी बिहारी उतरी पंचायत के मुखिया विजय साह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जमख्ी कर दिया। जख्मी मुखिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधवापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दिन के करीब 2 बजे मुखिया विजय साह परसा गांव स्थित अपने ईंट भट्ठा पर बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान बिहारी एवं परसा के बीच मुर्गा फॉर्म के निकट सामने से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने मुखिया पर पिस्तौल तान दिया। पिस्तौल तान देख मुखिया अपने बाइक से नीचे खेत में कूद गए। परंतू अपराधियों द्वारा चलायी गई गोली कमर में लगते हुए निकल गई। जहां वो घायल होकर खेत मे ही गिर गए। अपराधी मौके से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना जंगल में आग लगने की तरह फैलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में घायल मुखिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधवापुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए आगे रेफर कर दिया गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के हजारों लोग अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलते ही मधवापुर थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल व अंचलाधिकारी रामकुमार पासवान भी पहुंच स्थिति का जायजा लिए और पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

ईलाज कर रहे चिकित्सक आर के प्रसाद ने कहा कि गोली कमर में लगने के बाद निकल चुकी है। स्थिति नियंत्रण में है। बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी व डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button