ताज़ा ख़बरें

पाकिस्तान में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

इस्लामाबाद- 09 मार्च। पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इमरान सरकार संकट के बादल घिर गए हैं। इस बीच विपक्ष की घेराबंदी से घबराए प्रधानमंत्री इमरान खान घबरा गए हैं।

उन्होंने अपने रूठे सहयोगियों को मनाने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। इमरान ने दावा किया है कि विदेशी ताकतें उनकी सरकार को गिराना चाहती हैं। इमरान ने कहा है कि जब तक वह जिंदा हैं, ऐसा नहीं होगा। यहां के प्रमुख अखबार डॉन का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव से इमरान की पार्टी पीटीआई की नींद उड़ गई है। इमरान खान ने पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर से मुलाकात की है। इमरान ने अटार्नी जनरल से भी मुलाकात कर अविश्वास प्रस्ताव पर राय मांगी है। वह कराची के आपात दौरे पर जा रहे हैं।

इस दौरे में इमरान पीटीआई के सहयोगी दलों एमक्यूएम पी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई सांसदों से अपने सरकारी आवास पर अकेले में मुलाकात की है। इमरान खान ने दावा किया है कि विपक्षी कदम के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। उनके समर्थक सांसदों को 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव विपक्षी दलों ने दिया है। इमरान खान के राजनीतिक मामलों के विशेष सलाहकार शाहबाज गिल ने दावा किया है कि अमेरिका और उसके सहयोगी इमरान खान को हटाना चाहते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button