
ताज़ा ख़बरें
MLA अमीनुद्दीन कागजी राजस्थान हज कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित
जयपुर-15 फ़रवरी। विधायक अमीनुद्दीन कागजी को राजस्थान हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राज्य हज कमेटी के सदस्यों की सचिवालय में हुई प्रथम बैठक में मंगलवार को ये निर्णय किया गया।
बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कागजी ने उन पर विश्वास जताने के लिए कमेटी के सभी सदस्यों और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे राजस्थान के हाजियों को किसी तरह की समस्या नहीं आने देंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही हज कमेटी की अगली बैठक बुलाकर हज यात्रा के संबंध में विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।
राजस्थान स्टेट हज कमेटी के सदस्य सचिव डॉ महमूद अली खान एवं राज्य हज कमेटी के सभी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।



