
PATNA:- एलिट संस्थान में छात्रों को विशेष-स्कॉलरशिप की घोषणा
पटना- 08 फरवरी। इंजीनियरिंग एवं मेडिकल-प्रवेश परीक्षाओं में अपने उत्कृष्ट रिजल्ट के लिए प्रसिद्ध एलिट इंस्टिच्यूट ने अपने संस्थापक-निदेशक अमरदीप झा गौतम के जन्मदिवस के अवसर पर छात्रों के लिए विशेष-स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। इसके लिए कोई भी छात्र-छात्रा अपने आधार-कार्ड एवं परीक्षा-रिजल्ट की छायाप्रति (जेरोक्स) के साथ संस्थान के बोरिंग रोड स्थित कार्यालय में जाकर जानकारी ले सकते हैं।
ज्ञात हो कि संस्थान के निदेशक अमरदीप झा गौतम का जन्मदिवस 12 फरवरी है और प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर बहुत-सारे छात्र-छात्राओं को पढाई में एलिट की तरफ से विशेष सहायता मिलती है। संस्थान में आयोजित प्रेस-वार्ता में बताया गया कि 9 फरवरी से 13 फरवरी तक नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
पत्रकारों को संबोधित करते हुये संस्थान के निदेशक ने बताया कि 30 छात्र-छात्राओं को इस योजना के आधार पर एलिट में पढ़ाई के लिये सहायता प्रदान किया जायेगा।
इस योजना का लाभ ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ-साथ जेईई, नीट (मेडिकल) और एन.डी.ए. के छात्र भी उठा सकते हैं।



