
लालू यादव को सेकलुरिज्म का चैंपियन कांग्रेस ने बनाया: पप्पू यादव
पटना-8 फरवरी। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा को खत्म करने के लिए देश जनता को कांग्रेस को मजबूत करना पड़ेगा। कांग्रेस जैसी विचारों वाली पार्टी ही भाजपा से लड़ सकती हैं। भाजपा सिर्फ साम्प्रदायिक राजनीति करती है। अगर हिन्दू मुसलमान की राजनीति को भाजपा छोड़ दे, तो सरपंच का चुनाव भी ये लोग नहीं जीत सकते हैं।
पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव को विशेष राज्य पर बोलने का कोई अधिकार नहीं हैं। बिहार की चिंता भाजपा और राजद दोनों को नहीं है। इन दोनों ने मिलकर बिहारवासियों को ठगा हैं। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव को सेकलुरिज्म का चैंपियन कांग्रेस ने बनाया है। कांग्रेस के भरोसे बिहार में लालू सरकार चलाए हैं। आज राजद का नेतृत्वकर्ता भाजपा की बी टीम की तरह कार्य करता हैं। विपक्ष का नेता अहंकारी हैं। अगर कांग्रेस ने निर्णय ले लिया हैं तो नासमझ विपक्ष के नेता को अपनी राजनीतिक हैसियत का पता चला जाएगा।उत्तरप्रदेश की तरह कांग्रेस को बिहार में अपनी ताकत बढ़ानी चाहिए।



