
MADHUBANI- हरलाखी में कपड़ा व्यवसाय के घर पांच लाख की लूट
मधुबनी- 29 जनवरी। हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव बाजार चौक के समीप बासोपट्टी उमगांव मुख्यमार्ग किनारे एक कपड़ा व्यवसाय के घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर ढ़ाई लाख नगद समेत पांच लाख की सामान लूटपाट की। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे आधा दर्जन अपराधी बांस-बल्ले के सहारे मकान के छत से घर में घुस गया उसके बाद पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने आधा घंटा तक मारपीट व लूटपाट मचाई। इस दौरान घटना का विरोध करने पर कपड़ा व्यवसाय व उनके पत्नी को धारदार हथियार से सिर पर चला दिया। जिससे दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर गये और काफी खून बहने लगा। जिसके बाद आलमीरा से नगद ढाई लाख रुपये,गहने,जेबरात समेत लाखों रुपये का सामान लूट लिया। वहीं गृहस्वामी के दोनों पुत्र की चीखने चिल्लाने पर दोनों को लोहे की रॉड से मारपीट कर सभी अपराधी फरार हो गये. घटना को अंजाम देकर अपराधी के भागने के बाद आसपास के लोग जुटी फिर सभी घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी उमगांव ले गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां गृहस्वामी संतोष दास व उनकी पत्नी रंजीता देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है।वहीं उनके दोनों पुत्र विपिन कुमार व राजू कुमार खतरे से बाहर बताए जा रहे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची। गौरतलब है कि हरलाखी में अपराधी का खौफ इतना बढ़ गया है कि क्षेत्र में बार बार हो रही घटना के बाद लोगों में खौफ हो गया है। लोग काफी असुरक्षित महसूस कर रहे है और प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।



