बिहार

MADHUBANI:- जिले से बाहर स्थानांतरण के खिलाफ कंप्यूटर ऑपरेटर का विरोध प्रदर्शन

मधुबनी-29 जनवरी। विभाग के आदेश के बिना जिले में काम कर रहे 32 कॉम्प्यूटर ऑपरेटर को जिला से बाहर बदली करने के विरोध में जिला के सभी छह निबंधन कार्यालय में काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर ने जिला अवर निबंधन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कॉम्प्यूटर कार्यपालक सहायक के जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में शनिवार को जिला के सभी कंप्यूटर ऑपरेटर ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनलोगों का स्थानांतरण दूसरे जिला में किया गया था। वर्ष 2016 में जो स्थांतरण हुआ था उस समय विभाग से इसको लेकर चिट्ठी दिया गया था। लेकिन इस बार मौखिक आदेश से पूरे बिहार के कॉम्प्यूटर ऑपरेटर सह कार्यपालक सहायक का स्थानांतरण किया गया है। श्री पांडे ने बताया कि हमलोग कही भी जाने के लिये तैयार लेकिन विभाग जिस तरह से 2016 में प्रक्रिया अपनाया था उस के अनुसार स्थानांतरण करे। इस संबंध में जिला अवर निबंधन पदाधिकारी रिंकी कुमारी ने बताया कि इस मामले में हम कुछ भी नही कहेंगे। ये विभाग का निर्णय है,काम बाधित होने को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि शनिवार को जो भी क्रेता विक्रेता आएंगे उनका निबंधन सोमवार को किया जायेगा। प्रदर्शन में कार्यपालक सहायक विजय कुमार सिंह,शंकर कुमार मिश्र,संजीब कुमार,चंदन कुमार,अतिंद्र कुमार सिंह,तौशिफिर रहमान,अमित कुमार ठाकुर, आँचल कुमारी,प्रीति कुमारी,रूपेश कुमार सिंह,इंदु कुमारी,निर्मला कुमारी, रितेश रौशन,तेजनाथ झा सहित सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर ने कहा कि जब तक विभाग नियम के तहत प्रक्रिया अपना कर स्थानांतरण नही करेगा तब तक जिला के सभी कॉम्प्यूटर ऑपरेटर जिला अवर निबंधन कार्यालय पर आकर 10 बजे से 4 बजे तक बाहर में बैठ कर विरोध करेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button