
MADHUABANI:- फुलहर गांव में युवक का फांसी से झूलता मिला शव, हत्या की आशंका
मधुबनी- 28 जनवरी। हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में आम के पेड़ से एक युवक की शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गया। मृतक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मेहत्तरपट्टी गांव निवासी सिंटू राम के करीब 25 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र कुमार राम के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोग खेतों में काम के लिए बधार जा रहे थे, इसी क्रम में फांसी से झूलता हुआ युवक की शव को देखा गया। मृतक के जेब से आधार कार्ड सहित दो मोबाइल व हेड फोन भी बरामद किया गया। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची फिर शव को पेड़ से उतारा गया मृतक की पिता सिंटू राम के मुताबिक युवक गांव में ही मजदूरी करता था।
गुरुवार की शाम सब्जी लेने के लिए साइकिल से गांव के ही चैक पर गये थे। लेकिन वापस घर नही लौटा। वहीं फुलहर सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद साह,जाप नेत्री प्रिया राज सहित लोगों ने आशंका व्यक्त किया है। कि किसी कारणवश दुश्मनी से हत्या कर दी गई होगी। हालांकि घटना को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। वहीं घटना की निंदा करते हुए स्थानीय लोगों ने कांड का जल्द उद्धवेदन करने का मांग पुलिस प्रशासन से किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।



