ताज़ा ख़बरें

बिहार में कोल्ड डे का खतरा, सर्दी के सितम से ठहरा प्रदेश

पटना- 19 जनवरी। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में शीत लहर का सितम जारी है। 19 जिलों में कोल्ड डे का खतरा है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे के साथ सेहत को लेकर भी चेतावनी जारी की है। सर्दी के सितम से पूरे बिहार की रफ्तार थम सी गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान जताया है। पछुआ हवा से कनकनी बढ़ी है और इस समय कोरोना का केस भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सेहत को लेकर पूरी तरह से सावधान रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में उत्तर पछुआ के साथ उत्तरी हवा का प्रभाव लगातार बना हुआ है। इन हवाओं के प्रभाव से राज्य के उत्तर पश्चिम के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज तथा दक्षिण पश्चिम के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय तथा जहानाबाद के कुछ हिस्सों में आने वाले दो दिनों में कोल्ड डे का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को भी कोल्ड डे का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवा के प्रभाव से बुधवार शाम को कनकनी और बढ़ गयी है जिसके प्रभाव आने वाले दिनों में दिखाई पड़ेगा।

बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम आम तौर पर शुष्क बना रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस गया में रिकॉर्ड किया गया है। राज्य के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। पटना में 8.4, भागलपुर में 9.5, वाल्मिकीनगर 9.6, मुजफ्फरपुर 9.1, छपरा 6.4, दरभंगा 8.8, मोतिहारी 9.5, शेखपुरा 8.6, बक्सर 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज हुआ। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। राज्य का अधिकतम औसत तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button